वैक्सीनेशन के बाद आरोग्य सेतु पर खुद ही करना होगा स्टेट्स अपडेट, जानिए कैसे

0
480

नई दिल्ली। आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) ऐप की तरफ से यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार नये-नये अपडेट जारी किये जाते रहते हैं। ऐसा ही एक नया अपडेट Aarogya Setu ऐप के लिए जारी किया गया है। इसके जरिए यूजर्स खुद ही अपना स्टेट्स अपडेट कर पाएंगे।

इससे पहले तक वैक्सीनेशन की दोनों डोज के बाद ऑटोमेटिक तरीके से स्टेट्स अपडेट होता था, जिसके चलते कई बार देरी से स्टेट्स अपडेट होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से यूजर्स को खुद Aarogya Setu ऐप पर स्टेट्स अपडेट करने का ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में Aarogya Setu ऐप पर वैक्सीनेशन के बाद वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा।

खुद ही अपडेट कर पाएंगे स्टेट्स
Aarogya Setu के नये अपडेट के बाद कोई भी व्यक्ति अपने टीकाकरण की स्थिति के बारे में खुद ही स्व-मूल्यांकन कर पाएंगे। सरकार की मानें, तो इससे वैक्सीनेशन के आंकड़ों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही समय पर स्टेट्स अपडेट किया जा सकेगा। आरोग्य सेतु ऐप के स्टेट्स अपडेट के बाद ऐप के होम पेज पर एक ब्लू शील्ड दिखेगा। जिन लोगों को वैक्सीन की सिंगल डोज लगी है, उनके स्टेट्स के तौर पर सिंगल ब्लू टिक दिखेगा। वहीं वैक्सीन की दोनों डोज के बाद स्टेट्स के तौर पर डबल ब्लू टिक दिखेगा। हालांकि आरोग्य सेतु ऐप पर डबल ब्लू टिक वैक्सीनेशन की दोनों डोज लेने के 14 दिनों के बाद दिखेगा।

ऐसे करें स्टेट्स अपडेट

  • अगर आपने वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवा ली है तो उसे वेरिफाई करना होगा।
  • इसके लिए ऐप पर “Partially Vaccinated (Unverified)” या Vaccinated (Unverified)” पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आरोग्य सेतु ऐप पर मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। इसके बाद Proceed to Verify पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • फिर आपनी डिटेल जैसे नाम आदि की जानकारी वेरिफाई करना होगा।
  • फिर उसे कंफर्म करना होगा।