लाल निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 185 और निफ्टी 54 अंक नीचे

0
491

मुंबई।इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। आज सेंसेक्स 185.78 अंक और निफ्टी 54.5 पॉइंट नीचे खुला। इससे पहले मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच बाजार फ्लैट कारोबार के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 2.56 पॉइंट नीचे 51,934.88 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 7.95 अंक की गिरावट के साथ 15,574.85 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.13% की बढ़त के साथ 45.86 अंक ऊपर 34,575.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.09% की गिरावट के साथ 12.26 अंक ऊपर 13,736.50 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 2.07 पॉइंट नीचे 4,202.04 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस और जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

जापान के बाजार में उछाल, हांगकांग में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 149 पॉइंट ऊपर 28,964 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 3,604 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 178 पॉइंट नीचे 29,315 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2 अंकों की गिरावट के साथ 3,219 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 58 पॉइंट ऊपर 7,450 पर पहुंच गया है।