बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 50,689 और निफ़्टी 15,215 के स्तर पर

0
461

मुंबई। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 51.7 अंक सुधर कर 50689.23 पर और निफ़्टी 6.6 अंक की मजबूती के साथ 15215.05 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 262.05 अंक और निफ्टी 48.6 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले मंगलवार को बाजार हल्के उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 14.37 पॉइंट नीचे 50,637.53 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 10.75 अंक की बढ़त के साथ 15,208.45 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.24% की गिरावट के साथ 81.52 अंक नीचे 34,312.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03% की गिरावट के साथ 4.00 अंक नीचे 13,657.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 8.93 पॉइंट नीचे 4,188.12 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस का बाजार गिरावट और जर्मनी का बाजार बढ़त के साथ बंद हुए था।

सभी एशियाई बाजारों में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 51 पॉइंट ऊपर 28,605 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 16 अंक की बढ़त के साथ 3,597 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 203 पॉइंट ऊपर 29,152 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1 अंकों की बढ़त के साथ 3,172 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 10 पॉइंट ऊपर 3,172 पर पहुंच गया है।