सेंसेक्स 49 हजार के पास; निफ्टी 14,600 के पार, विप्रो का शेयर 9% ऊपर

0
422

मुंबई। शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। सेंसेक्स 147 पॉइंट ऊपर 48,951 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 85 अंकों की बढ़त के साथ 14,666 पर कारोबार कर रहा है। सुबह सेंसेक्स 132.06 अंकों की बढ़त के साथ 48,935 पर और निफ्टी 18.15 पॉइंट ऊपर 14,599 खुला।

निवेशक सबसे ज्यादा ऑटो, IT और मेटल शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर ऑटो और मेटल इंडेक्स 2-2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मेटल इंडेक्स में हिंडाल्को का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।IT सेक्टर के विप्रो का शेयर 9.2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 में 21 शेयरों में बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों सबसे ज्यादा 3-3% की बढ़त है। वहीं, ICICI बैंक का शेयर 1% नीचे 570 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

एक्सचेंज पर 1,755 शेयरों में बढ़त
BSE पर 2,875 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,755 शेयरों में बढ़त और 974 में गिरावट है। इसमें 210 शेयरों में अपर सर्किट भी लग गया है। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 206 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 203.95 लाख करोड़ रुपए था।