कच्चा तेल 70 डॉलर के पार: चुनाव की वजह से नहीं बढ़ रहे देश में पेट्रोल के दाम

0
430

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में आज लगातार 9वें दिन भी शांति रही। दरअसल, ओपेक प्लस (OPEC+) देशों की बीते गुरुवार को हुई बैठक में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन (Crude Oil Production) बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी थी। इसके बाद चार दिन में ही कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में 6 डॉलर की बढ़ोतरी हो गई है। इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव की वजह से नहीं बढ़ रहे दाम?
भारत में कहने को तो सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Price) तय करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन, उनके कामकाज में ऐसा दिखता नहीं है। क्योंंकि, जब-जब चुनाव का मौसम (Election Season) आता है, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर रहते हैं। चुनाव खत्म होते ही फिर कीमत बढ़ने लगती है।

बीते अक्टूबर-नवंबर के दौरान जब बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) हो रहा था, तब लगातार 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस समय पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election), केरल और असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। शायद, यही वजह है कि ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Price) का दाम 71.63 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद भी पेट्रोल-डीजल का बाजार शांत है।