बैंकिंग शेयरों के सपोर्ट से सेंसेक्स 51,544 एवं निफ्टी 15,163 पर बंद

0
621

मुंबई। शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। BSE सेंसेक्स 12.78 अंक ऊपर 51,544.30 पर बंद हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा ICICI बैंक के शेयर में 2.66% की बढ़त रही। ओवरऑल बढ़त को भी बैंकिंग शेयरों ने ही सपोर्ट किया। बैंक इंडेक्स में 400 अंकों की बढ़त रही। दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स 10 अंक नीचे 15,163.30 पर बंद हुआ है। इसी तरह FMCG, मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

एक्सचेंज पर 48% शेयरों में गिरावट
BSE पर 3,134 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,435 शेयरों में बढ़त और 1,532 शेयरों में गिरावट रही। इसमें 350 शेयरों में अपर सर्किट लगा। बाजार में सपाट कारोबार से लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 203.83 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह गुरुवार को 204.15 लाख करोड़ रुपए रहा था। सुबह BSE सेंसेक्स 83 अंक ऊपर 51,614.77 पर और निफ्टी भी 12.90 अंकों की बढ़त के साथ 15,186.20 पर खुला था।