चौतरफा खरीदारी से सेंसेक्स 260 अंक उछल कर 46,359 के पार

0
382

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार खरीदारी है। सेंसेक्स 260.64 अंक ऊपर 46,359.65 पर और निफ्टी 78.15 अंक ऊपर 13,592 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 56 अंको की बढ़त के साथ 3,202 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में NMDC का शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 179 अंको की तजी है।

निफ्टी में सिप्ला का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। कोल इंडिया के शेयर में 3% की बढ़त है। IOC और ONGC के शेयरों में भी 2-2% की बढ़त है। वहीं, आयशर मोटर और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 185.69 अंक ऊपर 46,284.70 पर और निफ्टी 57.60 अंक ऊपर 13,571.45 पर खुला।

एशियाई बाजारों में खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 138 अंक ऊपर 26,791 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 12 अंक ऊपर 3,359 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 40 अंकों की गिरावट के साथ 26,464 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को बाजार में गिरावट
शुक्रवार को सेंसेक्स 139.13 अंको की बढ़त के साथ 46,099.01 पर और निफ्टी भी 35.55 अंक ऊपर 13,513.85 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,309.63 और निफ्टी ने 13,579.35 को छुआ। दोनों इंडेक्स का यह ऑलटाइम हाई लेवल है। लगभग सभी सरकारी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी इंडेक्स में ONGC, गेल और NTPC के शेयर 5-5% की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

यूरोप के बाजारों में बिकवाली
यूरोपियन मार्केट में गिरावट रही। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 53 अंक नीचे 6,546.75 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 42 अंको गिरावट के साथ 5,507 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 181 अंक नीचे 13,114 पर बंद हुआ था।