Unlock 4.0: 21 सितंबर से खुलेंगे ताजमहल और आगरा किला जानिए नई व्यवस्था

0
840

नई दिल्ली। Unlock 4.0: देश में कोरोना महामारी रोज नए रिकार्ड बना रही है, वहीं सरकारें हालात सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी हैं। ताजा खबर उत्तर प्रदेश से है। 17 मार्च से बंद चल रहे ताजमहल व आगरा किला 21 सितंबर से खुल जाएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। पहली सितंबर को जिले के अन्य स्मारक खुल गए थे, लेकिन इन दोनों स्मारकों को कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं खोला गया था। ताजमहल में एक दिन में 5000 और आगरा किला में एक दिन में अधिकतम 2500 पर्यटकों को प्रवेश मिल सकेगा। ताजमहल पहली बार छह महीनों से अधिक समय तक बंद रहा है।

दुनिया का दूसरा सबसे कोरोना प्रभावित देश बना भारत
भारत में कोरोना मरीजों की आंकड़ा 42 लाख के पार हो गया है। इस तरह भारत, ब्राजील के पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, ब्राजील ने अब तक 4,137,521 कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहां 1,26,650 लोगों की मौत की सूचना है। अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहां मरीजों का कुल आंकड़ा 6 2 लाख के पार हो गया है, जबकि 18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 90,802 नए मामले सामने आए। एक दिन में सबसे अधिक मामले आने का यह रिकॉर्ड है।

24 घंटे की अवधि में COVID-19 मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ देश में मरीजों की कुल संख्या अब 42,04,614 हो गई है। कुल मामलों में से 32,50,428 का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है। देश में अभी COVID-19 के 8,82,542 सक्रिय मरीज हैं और इनका इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 1,016 अधिक व्यक्तियों के वायरल संक्रमण से मरने की संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, अब तक कुल 4,95,51,507 नमूनों का परीक्षण किया गया है। रविवार को भी 7,20,362 लोगों का टेस्ट हुआ।