कोटा में कोरोना ब्लास्ट/ एक दिन में 123 पॉजिटिव, अब तक 1305 संक्रमित

0
409

कोटा। शहर में कोरोना वायरस ने तेजी से आक्रमण करना शुरू कर दिया है। अब तक इस बीमारी ने 34 जनों की जान ले ली है। शनिवार को एक ही दिन में सुबह और शाम की रिपोर्ट मिलाकर 123 कोविड पॉजिटिव पाए गए। अब तक कोटा जिले में 1305 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। अब शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं बचा जहां संक्रमण की दस्तक नहीं पहुंची।

शनिवार सुबह की रिपोर्ट में डडवाड़ा, सुंदर नगर, नई फल मंडी, रामतलाई, गणेशपुरा, रामचंद्रपुरा, गोरधनपुरा, मोखापाड़ा, सूरजपोल, विज्ञान नगर, मेहरापाड़ा बजाजखाना, बल्लभबाड़ी, संजय नरग, भीमगंजमंडी, माला रोड, तुल्लापुरा, आदित्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन, मंडीपाड़ा बोरखेड़ा, साजीदेहड़ा, सिंधी कॉलोनी, बोरखंडी, तलवंडी, शिवपुरा, सेन्ट्रल जेल, केशवपुरा, वक्फ नगर चंबल कॉलोनी, सुल्तानपुर, खेड़ली फाटक और प्रेम नगर निवासी पॉजिटिव पाए गए हैं।

नगर निगम की ओर से संक्रमित क्षेत्र को सेनेटाइज करने में कोताही की जा रही है। वहीं चिकित्सकों का संघर्ष बढ़ गया है। उन्हें लगातार घंटों तक रात दिन ड्यूटी करनी पड़ रही है। मेडिकलकर्मी, पुलिसकर्मी और जेल के कैदियों के पॉजिटिव आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जेल में लगातार पॉजिटिव केस आ रहे हैं।