मुम्बई में सोफ्टवेयर इंजीनियर कोटा में कोरोना पॉजिटिव निकला

0
520

कोटा। शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इनमें सोफ्टवेयर इंजीनियर, निजी कम्पनी का कार्मिक समेत अन्य पॉजिटिव मिले है। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1044 पर पहुंच गया है। शहर में अब तक पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, व्यापारी, विद्यार्थी ही कोरोना पॉजिटिव आ रहे थे।

इन्द्र विहार में एक 37 वर्षीय सोफ्टवेयर इंजीनियर भी कोरोना से संक्रमित मिला। वे मुम्बई में सोफ्टवेयर इंजीनियर है, लेकिन उनका घर कोटा में है। वे लॉकडाउन से यहां फंसे हुए थे। उसके बाद पिछले दो- तीन हफ्ते से कानपुर गए थे। वहां मॉल भी घूमे। उसके बाद लौटकर कोटा आए तो उन्होंने जांच कराई तो वे पॉजिटिव मिले।

पहली बार कोटा के दीगोद गांव में मंदिर के पंडित जी भी कोरोना पॉजिटिव निकले। दीगोद निवासी 25 वर्षीय युवक दीगोद में हनुमान बस्ती में माताजी का चौक मंदिर के पुजारी है। उसके पिता भी पुजारी है। बुखार आने पर 18 जुलाई को उन्होंने सेम्पलिंग कराई थी। जिसमें वह पॉजिटिव आ गए।

निजी कम्पनी का कार्मिक पॉजिटिवसब्जीमंडी निवासी 24 वर्षीय युवक सिटीमॉल के पीछे एक निजी कम्पनी में काम करता है। 19 जुलाई को वहां तीन कार्मिक पॉजिटिव आया थे। उसकी भी जांच हुई। जिसमें वह पॉजिटिव मिला। कम्पनी को फिलहाल बंद कर दिया गया। केशवपुरा निवासी 35 वर्षीय महिल शनिवार को जनशताब्दी से पति, बेटी व बहन के साथ श्रीगंगापुर गई थी। मंगलवार को वापस उसी ट्रेन से लौट आई। स्टेशन पर सेम्पल लिया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वहीं महावीर नगर में एक फोटोग्राफर का 18 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव
मिला।

ससुराल गए पति-पत्नी पॉजिटिव
विवेकानंद नगर निवासी 46 वर्षीय युवक व उसकी पत्नी सात दिन पहले अपने तलवंडी स्थित सुसराल गए थे। उसके बाद दोनों ने तीन-चार दिन पहले पास ही क्लिनिक पर दिखाया था। रविवार को दोनों ने सेम्पल दिया था। दोनों पॉजिटिव आ गए।