कोटा में आज 16 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले

0
547

कोटा। शहर में सोमवार को 16 नए कोरोना संक्रमित और मिले हैं। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर के 1044 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण शहर में अब तक 30 व्यक्तियों की जान ले चुका है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि 40 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला स्वामी विवेकानंद नगर 36 वर्षीय पुरुष बालाजी नगर 58 वर्षीय पुरुष विज्ञान नगर 24 वर्षीय पुरुष आरके पुरम 56 वर्षीय पुरुष महावीर नगर विस्तार योजना 37 वर्षीय पुरुष इंदिरा विहार पॉजिटिव आये हैं।

इसी तरह 18 वर्षीय पुरुष महावीर नगर फर्स्ट 40 वर्षीय महिला तलवंडी 20 वर्षीय युवक महावीर नगर 35 वर्षीय महिला राजपूत कॉलोनी केशवपुरा 30 वर्षीय पुरुष जयपुर गोल्डन 24 वर्षीय पुरुष चर्च गली सब्जी मंडी 26 वर्ष के पुरुष रामपुरा 34 वर्षीय पुरुष गणेश तालाब दादाबाड़ी 60 वर्षीय महिला मुंबई योजना पॉजिटिव मिली हैं।