दिल्ली बाजार / विदेशी मांग बढ़ने से आयातित सोयाबीन, पाम तेल सुधरा

0
829

नयी दिल्ली। विदेशों से पाम तेल के अलावा सोयाबीन डीगम जैसे सस्ते तेलों का आयात बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली और सोयाबीन (तिलहन फसल) के अलावा मूंगफली तेल जैसे घरेलू तेल तिलहनों में गिरावट दर्ज हुई। वहीं स्थानीय मंडी और विदेशों में मांग बढ़ने से आयातित सोयाबीन और पाम तेल कीमतों में सुधार रहा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों किसानों द्वारा सस्ते कीमत पर अपनी ऊपज को नहीं बेचने से सरसों दाना, सरसों दादरी, सरसों पक्की एवं कच्ची घानी तेल कीमतें पूर्वस्तर पर टिकीं हुई हैं। वहीं घरेलू तेल के मुकाबले सस्ता पड़ने से कच्चा पॉम तेल, पामोलीन, सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल में सुधार दर्ज किया गया। मंगलवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 4,640- 4,690 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये। मूंगफली दाना – 4,800 – 4,850 रुपये। वनस्पति घी- 965 – 1,070 रुपये प्रति टिन। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,090 रुपये। मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,925 – 1,975 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 9,580 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,530 – 1,670 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,625 – 1,745 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 – 15,000 रुपये। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,900 रुपये। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,760 रुपये। सोयाबीन तेल डीगम- 7,810 रुपये। सीपीओ एक्स-कांडला- 6,950 रुपये। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये। पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,400 रुपये। पामोलीन कांडला- 7,700 रुपये (बिना जीएसटी के)। सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,690- 3,715 लूज में 3,425–3,490 रुपये। मक्का खल (सरिस्का) – 3,500 रुपये प्रति क्विंटल।