कोटा। केंद्र और राज्य सरकारें डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी करने के बजाय राजनीति कर रही हैं। कभी गेंद राज्य सरकार के पाले में उछाल दी जाती है तो कभी केंद्र के। परन्तु इन दोनों के बीच जनता पिस रही है। सोमवार को भी डीजल-पेट्रोल की कीमतों में (Petrol-Diesel price today) में बढ़ोतरी की गई है। जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश में सबसे महंगा डीजल कोटा में 80.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पेट्रोल की हम बात करें तो मुंबई के बाद सबसे महंगा पेट्रोल कोटा में है। पिछले 23 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम में 9.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने इस महीने लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद आज सोमवार को फिर बढ़ोतरी की है। कोटा में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 87.11रुपये प्रति लीटर डीजल 13 पैसे महंगा होकर 80.89 रुपये प्रति लीटर हो गया। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 80.38 रुपये से 5 पैसे बढ़ कर 80.43 रुपये पर चली गई। डीजल भी 13 पैसे की छलांग लगाते हुए 80.53 रुपये पर चला गया। यहां कल ही डीजल की कीमत 80.40 रुपये थी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है।
पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चेन्नई | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.10 | 75.64 |
कोटा | 87.11 | 80.89 |
इस महीने डीजल 11.23 रुपये महंगा तो पेट्रोल 9.17 रुपये
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूं तो इस महीने के अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस महीने करीब-करीब बढ़ती ही रही। इसी का असर है कि पिछले 23 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया।