कोटा में पिछले 36 घंटे में 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

0
645

कोटा। शहर में पिछले 36 घंटे में 45 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये हैं।शनिवार शाम को चार और मामले सामने आए। इनमें से स्वर्ण रजत मार्केट से 19 वर्षीय युवक, हनुमानगढ़ी से 14 वर्षीय किशोर, हाड़ौती कॉलोनी से 32 वर्षीय पुरुष, वल्लभबाडी से 52 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाए गए है। सुबह 9 मामले सामने आए थे। शनिवार को शाम तक 13 मामले आ चुके।

इनमें सकतपुरा से 12 वर्षीय किशोर, 15 वर्षीय किशोरी और दो महिलाएं शामिल हैं। बल्लभबाड़ी से 10 वर्षीय बालिका, केशवपुरा से 34 वर्षीय पुरुष, छावनी से 18 वर्षीय युवक, सेंट्रल स्क्वायर 21 वर्षीय युवक, गोविंद नगर से 14 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सुबह 32 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इनमें शाम को आए मरीज वल्लभबाड़ी से है। जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल है। साथ ही एक किशोरी और दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है। सुबह 23 नए मामले सामने आए थे। इनमें प्रेम नगर से एक युवती भी शामिल है। तलवंडी से दो युवक, एक किशोरी और दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है। यानी तलवंडी से 5 मामले सामने आए हैं। शिवपुरा, विज्ञान नगर और खेड़ली फाटक से एक-एक युवक, कैथून से दो मामले सामने आए हैं।

वही अग्रवाल जूस सेंटर पर जो सैंपल लिए गए थे उनमें दो महिलाएं और सात पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। छावनी नगर निगम कॉलोनी से एक युवती, संजय गांधी नगर से एक महिला, रायपुरा से एक महिला पॉजिटिव मिली हैं। कोटा में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 630 तक पहुंच गया है। अभी तक 21व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।