रिया चक्रवर्ती ने माना लॉकडाउन में सुशांत सिंह से हुआ था झगड़ा

0
1520

मुंबई। रिया चक्रवर्ती (Riya chakravarthi) ने पुलिस पूछताछ में माना है कि उनकी और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की लड़ाई हुई थी और उसी के बाद उन्होंने सुशांत का घर छोड़ा था। 18 जून को मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ में कई मामलों पर से परदा उठ गया है। सबसे पहला तो यह कि सुशांत और रिया दोनों लंबे समय तक लिव – इन में रहे। यह भी पक्का हो गया है कि दोनों इसी साल शादी करने वाले थे।

‘रिया ने मान लिया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही उनके घर में रहा करती थीं। दोनों साथ रहने के लिए नया घर भी देख रहे थे क्योंकि इनकी शादी इस साल नवंबर में होने वाली थी।’ रिया को फोन भी पुलिस ने जब्त किया और उसकी पूरी स्कैनिंग हुई। फोटो और वीडियो तक पर रिया से सवाल – जवाब हुए।

जब पुलिस ने पूछा कि क्या उनका सुशांत की आत्महत्या से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था तो रिया ने कहा कि उन्होंने एक झगड़े के बाद सुशांत के कार्टर रोड वाले घर को छोड़ दिया था। बता दें कि यह सब लॉकडाउन के बीच ही हुआ।

सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों में झगड़ा जरूर हुआ हो लेकिन बातचीत बंद नहीं हुई थी। रिया ने उनकी बातचीत के मैसेज भी पुलिस को दिखाए हैं। कहा जाता है कि सुशांत हर रात सोने से पहले रिया से बात करते ही थे।