वैश्विक बाजारों में तेजी से सेंसेक्स 358 और निफ्टी 107 अंक ऊपर खुला

0
680

मुंबई। सप्ताह में मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 358.83 अंक ऊपर और निफ्टी 107.5 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को सुबह सेंसेक्स 331.82 अंक ऊपर और निफ्टी 105.30 पॉइंट ऊपर खुला था। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 750 अंक से ज्यादा ऊपर जाने में कामयाब रहा था।

सेंसेक्स 415.86 अंक ऊपर 31,743.08 पर और निफ्टी 127.90 पॉइंट ऊपर 9,282.30 पर बंद हुए थे। कोरोना महामरी ने म्यूचुअल फंड पर तरलता का दबाव डाला है। इस दबाव को कम करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड के लिए विशेष तरलता सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते सोमवार को बाजार में तेजी रही थी।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ 358.51 अंक ऊपर 24,133.80 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 95.64 अंक ऊपर 8,730.16 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.47 फीसदी बढ़त के साथ 41.74 पॉइंट ऊपर 2,878.48 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 8.50 पॉइंट नीचे 2,807.00 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।