कोटा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली

0
1023

कोटा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शहर की समस्त संगठनों धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से शनिवार को मल्टीपरपज स्कूल में जनसभा आयोजित की गई और रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिला, पुरूष भगवा झंडे हाथों में नागरिकता कानून के समर्थन में भारत माता के नारे लगाते चल रहे थे। रैली का विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों, विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रैली गुमानपुरा बाजार, घोड़ा बाबा चौराहा, चौपाटी बाजार होते हुए मल्टीपरपज स्कूल में आकर समाप्त हुई। रैली से पूर्व जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि यह कानून हमारे देश के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस कानून से किसी धर्म या व्यक्ति विशेष को कोई हानी नहीं है। बल्कि यह सिर्फ अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के लिए है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि कुछ लोग इस कानून को बिना समझे इसका विरोध कर रहे है। जबकि इसकी सकारात्मक जानकारी लोगों को नहीं है।

इस दौरान विधायक कल्पना देवी, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास प्रमोद चतुर्वेदी, सुधीर ताम्बी, गजेंद्र भार्गव ,बलवंतपाल सिंह,गिराज गौतम,नरेश तलाईचा, निर्भय सिंह,तेजवीर सिंह, विनय राज सिंह,रामकुमार मेहता, हिंरेंद्र शर्मा, किसन पाठक, लोकेन्द्र राजावत, अजय चौधरी,हितेंद्र शर्मा, धनराज गुजर,सिम्पल शर्मा,रेखा खेलवाल,किरन महावर, सूर्ये किरण शर्मा,सीता शर्मा,धर्मेन्द्र दीक्षित,रुद्रेश भारद्वाज ,पंकज गौतम,भूपेन्द्र भार्गव ,ब्रजेश आसोप, दीपक सुमन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।।