इंदौर मंडी : चना-उड़द, तुअर के भाव में गिरावट, मूंग महंगी

0
913

इंदौर । कमजोर उठाव से चना-उड़द, तुअर के भाव में गिरावट रही। आवक की कमी से मूंग महंगी रही। कारोबारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को 50 बोरी मक्का और 500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

चना (कांटा) 4250 से 4300, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 4025 से 4050, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5600 से 5800, हल्की 4800 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4300 से 4500, नई तुअर निमाड़ी 4600 से 4800, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4800 से 4900, नई महाराष्ट्र सफेद तुअर 5100 से 5200, उड़द 5300 से 5400, हल्की 3800 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6000 से 6200, तुअर दाल फूल 6600 से 6800, तुअर दाल बोल्ड 7000 से 7200, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100 चना दाल 5350 से 5550, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 5100 से 5350 मूंग दाल 6600 से 6800, मूंग मोगर 6800 से 7000 उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6900 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।