मुंबई। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरों ने हलचल मचा रखी थी। सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी एक बंधन में बंध जाएंगे मगर, इस बारे में ख़ुद रणवीर और दीपिका ने गहरी चुप्पी साध रखी थी मगर, अब इंतज़ार हुआ ख़त्म और ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारीख शेयर की है।
बता दें कि कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है, “हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।” देखिये पूरा पोस्ट-
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 21, 2018
यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दीपिका और रणवीर पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन, अब सबकुछ क्लियर हो गया है और दीपवीर एक होने वाले हैं।
उनके फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया है। सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा करना अब आम हो गया है। लोग कितनी ही अटकलें लगा लें, मगर आजकल सेलेब सोशल मीडिया के ज़रिये ही इस तरह की खुशखबरियाँ अपने फैन्स को देने लगें हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, नेहा धूपिया और अंगद बेदी और तो और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोन्स से अपने रोके की ख़बर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके ही दी थी। कहा जा रहा है कि प्रियंका भी इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगी।