Moksha Kalyanak: आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आज

0
13

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का महावीर नगर द्वितीय में भव्य मंगल प्रवेश

कोटा। Moksha Kalyanak: आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का विज्ञान नगर मंदिर से श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर महावीर नगर द्वितीय में मंगल प्रवेश सोमवार को सुबह हजारों श्रृद्धालों के साथ किया गया। गुरूदेव के जयकारों के साथ जगह-2 गुरूदेव का पाद पक्षालन किया गया।

दर्पण जैन ने बताया कि मार्ग में समाज जन आचार्य संघ के पाद प्रक्षालन एवं अगवानी के के लिए उमड़े। दीप प्रज्जवन सकल जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन एवं कार्याध्यक्ष जे के जैन ने किया। मंदिर परिसर में पाद प्रक्षालन मंदिर समिति के अध्यक्ष दर्पण जैन एवं लोकेश जैन सीसवाली ने किया।

मंगलवार को प्रातःकाल भव्य मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मोक्ष कल्याणक महोत्सव में बडी संख्या में समाजबंधु एकत्रित होंगे। इस अवसर पर कार्याध्यक्ष प्रकाश बज, यतिश खेडावाला, महामंत्री विनोद टोरणी, मनोज जैसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास पाटौदी ने किया। शाम के प्रहर में गुरूदेव द्वारा आन्नद यात्रा का आयोजन किया गया।