सेफ्टी फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक क्रेटा SUV भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 473km दौड़ेगी

0
13

नई दिल्ली। हुंडई कंपनी ने अपनी दमदार इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा (Hyundai Creta Electric) को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक SUV चार वैरिएंट्स एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी कई गजब फीचर्स से लैस है।

डिजाइन और फीचर्स

  • डिजाइन: हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वर्जन जैसा दिखता है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक पहचान के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिनका जिक्र नीचे किया गया है।
  • ब्लैंक्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल: एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए ब्लैंक्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल डिजाइन की गई है।
  • L-शेप्ड LED DRL और टेललाइट्स: L-शेप्ड LED DRL और टेललाइट्स इसे और प्रीमियम और एडवांस लुक देते हैं।
  • अलॉय व्हील्स: 17-इंच ड्यूल-टोन लो-रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स के 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
  • एक्टिव एयर फ्लैप्स: इसमें मिलने वाले एक्टिव एयर फ्लैप्स एयरोडायनामिक परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करते हैं।

कितने कलर ऑप्शन?
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 8 मोनो-टोन और 2 ड्यूल-टोन कलर में उपलब्ध है, जिनमें 3 मैट कलर भी शामिल हैं।

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें पहला 42kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 390 किमी. है। ये 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 8.5 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, दूसरा बैटरी पैक 51.4kWh का है। इसकी रेंज 473 किमी. है। ये वैरिएंट सिर्फ 7.9 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

चार्जिंग टाइम
चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसे डीसी फास्ट चार्जर से 10-80% चार्ज करने में सिर्फ 58 मिनट लगते हैं। वहीं, इसे 11kW वॉल बॉक्स चार्जर से 10-100% तक चार्ज करने में लगभग 4 घंटे लगते हैं।

व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसे फीचर्स
इस ईवी में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। ये फीचर ग्राहकों को एक्सटीरियर डिवाइस चार्ज करने या पावर देने की सुविधा देता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फ़ोकस्ड बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

डिजिटल की और शिफ्ट-बाय-वायर
इसके अलावा इस ईवी में शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम मिलता है, जो गियर कंट्रोल को आसान और स्टाइलिश बनाता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल की मिलती है, जिससे स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच से कार लॉक, अनलॉक और स्टार्ट करने की सुविधा मिलती है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों ओर एलईडी लाइट बार मिलता है। इसके साथ ही ये ईवी एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, जिसे एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट मिलता है।

वैरिएंट्स और कीमत
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के वैरिएंट्स और कीमत की बात करें तो इसके एग्जीक्यूटिव वैरिएंट की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये है। वहीं, टॉप एक्सीलेंस वैरिएंट की कीमत 23,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। अन्य वैरिएंट की कीमतें आप नीचे दी गई फोटो में देख सकते हैं।

किससे होगी टक्कर?
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी मैक्स, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से होगा। इसकी रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स इस ईवी को एक मजबूत दावेदार बनाती है।