Stock Market: सेंसेक्स 930 अंक लुढ़ककर 80220 पर, निफ्टी 24500 के नीचे बंद

0
4

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1.15 प्रतिशत यानी 930.55 अंक लुढ़क कर 80,220.72 पर बंद हुआ है। इससे पहले सेंसेक्स आज दिन में 80,149.53 अंक तक लुढ़क गया था।

निफ्टी50 की बात करें तो वह 1.25 प्रतिशत यानी 309 अंक की गिरावट के साथ बंद 24,472.10 पर बंद हुआ है। निफ्टी50 का इंट्रा-डे 24,445.80 अंक है। विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सभी सेक्टर लाल रंग में बंद हुए। पिछले तीन सप्ताह में भारतीय स्टॉक मार्केट में दर्ज की गई यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

टॉप लूजर्स
सेंसेक्स में शामिल तीस कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर मंगलवार को गिरावट में बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा करीब 4 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, पावर ग्रिड, स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और मारुति के शेयर मुख्य रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स
दूसरी तरफ, केवल आईसीआईसीआई बैंक का शेयर हरे निशान में बंद हुआ बाकी सब शेयर गिरावट में रहे।