दशहरा मेले में तीन दिवसीय लेजर, साउंड एंड लाइट शो कल से

0
7

लेजर की रंग बिरंगी लाइट एनिमेशन से उकेरेंगे रामायण के मनोहारी दृश्य

कोटा। Laser, Sound and Light Show: 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला- 2024 में किए जा रहे आकर्षक नवाचारों की श्रृंखला में एक और मनोरंजन से ओतप्रोत गतिविधि जुड़ने जा रही है। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि 21 से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन विजयश्री रंगमंच पर शाम 7 बजे लेजर, साउंड एंड लाइट शो का आयोजन किया जाएगा।

इसमें लेजर एनिमेशन के माध्यम से रामायण से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। राम की महिमा का विशेष ध्वनि और लाइट के द्वारा संगीतमयी दर्शन होगा। संगीत की मधुर ध्वनियों और लेजर के मनोहारी दृश्य के साथ रामायण की अलौकिक अनुभूति होगी।

उन्होंने बताया कि गॉज स्क्रीन शो के लिए एक बड़ा कैनवास बनेगा। लेजर एनीमेशन की कहानी और बीम शो होगा। पूरे शो को एक नाटक का रुप दिया गया है। जो भगवान राम के जीवन को प्रदर्शित करेगा। प्रभु श्रीराम के जन्म, वनवास, राक्षस वध, राम रावण युद्ध और अंततः अयोध्या के सिंहासन पर श्री रामके पुनर्स्थापन की कहानी को प्रदर्शित किया जाएगा।