पराशर पारीक सेवा संस्थान ने गणेश चतुर्थी महोत्सव में किया वरिष्ठ जनों का सम्मान

0
8

कोटा। महर्षि पराशर पारीक सेवा संस्थान कोटा का गणेश चतुर्थी उत्सव समाज के भवन सुभाष नगर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष रमेश शर्मा व्यास ने गणेश जी महाराज के दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में महिला व पुरुष वर्ग में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

समाज के प्रतिभावान बच्चों और समाज के वरिष्ठ जनों का भी सम्मान मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा किया गया। भजन संध्या प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक शर्मा व साथियों द्वारा प्रस्तुत की गई। “घर में पधारो गजानंद” से लेकर “रस से भरी राधा—रानी” तक भजनों की सरिता से उन्होंने भक्तिमय माहौल कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन गाकर समाज के लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने संबोधन में पारीक समाज द्वारा आयोजित ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम में 50 प्रतिशत महिला सदस्य नजर आ रही हैं। ऐसे ही समाज के हर कार्यक्रम में महिला सदस्य आगे आएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है, यदि समाज में महिलाओं की उन्नति होगी तो देश अपने आप आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में विजयराज पारीक, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पारीक (मोतीमहल), सत्यनारायण पुरोहित, मनोहर पारीक, देवकीनंदन पारीक, सच्चिदानंद पारीक, पंकज व्यास, महिला अध्यक्ष सुमन व्यास, महासचिव रश्मि पारीक, गीता व्यास, पूर्व महिला अध्यक्ष कल्पना शर्मा एडवोकेट, प्रोफेसर अरुण शर्मा, सुरेश व्यास, रामावतार पुरोहित, केदार पारीक, महेश पारीक, रास बिहारी पारीक, श्याम सुंदर पारीक, नरेश पुरोहित, रमाकांत पारीक, योगेश पारीक, देवेश पारीक, सी बी पुरोहित, पुनीत पारीक, नीलेश पारीक, आकाश पारीक, कल्पना व्यास, मोना व्यास, अनिता पारीक, रानी पारीक, अल्का पुरोहित, कल्पना पारीक, राजेश्वरी पारीक, सीमा पारीक, नीलू पारीक, पूनम शर्मा आदि समाज बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।