जो पर पीड़ा व व्यर्थ का कारण बने, ऐसे शब्दों से बचें: आदित्य सागर महाराज

0
5

कोटा। चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन समाज समिति की ओर से बुधवार को जैन मंदिर रिद्धि- सिद्धि नगर कुन्हाड़ी में चातुर्मास के अवसर पर आदित्य सागर मुनिराज ने अपने नीति प्रवचन में कहा कि मानव को शब्दों की गूंज से बचना चाहिए। आत्मा अनंत उर्जा का स्त्रोत है। उर्जा का सदुपयोग जरूरी है। वर्ना यह अनुपयोगी या दुरूपयोग में बदल जाती है। उन्होंने कहा​ कि परीक्षा में आप 3 से 4 नए पैन ले जाते हैं। क्योकि लिखने की धारा प्रभाव में पेन की खराबी बाधा न बने।

उसी प्रकार आत्मा के आध्यात्मक धारा प्रवाह में बाहर के शब्दों की गूंज, मन व चित्त में बाधा बनते हैं। मनुष्य बोलना तो ​सीख जाता है, परन्तु क्या कहां बोलना है, यह मरते वक्त नहीं समझ पाता है। शब्दो के उपयोग व शब्दों के प्रभाव को समझें । व्यक्ति अपने शब्दों से अपना बुरा करते है। जो पर पीडा व व्यर्थ का कारण बने, ऐसे शब्दों से बचें।

यदि आपके पाप निकालने लिए कड़े शब्द बोले जा रहे हैं तो वह सही है। जैसे एक डाक्टर पेट में छुरा ऑपरेशन के लिए डालता है और एक कसाई चोट पहुंचाने या मारने के लिए चलाता है। आपको इसका भेद समझना होगा। शब्दो को प्रयोग पुण्य कमाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि पाप कमाने के लिए।

उन्होंने कहा कि आप किसी के खाए हुए पान का रस अपने अंदर नहीं ले जाते हैं। ऐसे ही अन्यों के कहे हुए शब्दो को अपने अंदर क्यो ले जाते हो। अन्यों के शब्दों का असर आपके पर इतना अधिक क्यो होता है। आप स्वंय के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि सुने शब्दो में उसे अंदर ले जाए जो काम का हो अन्यथा जो खराब हो उसे बाहर फैंक दे। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय सांवला नें किया।

इस अवसर पर सकल जैन समाज के सरंक्षक राजमल पाटोदी, रिद्धि-सिद्धि जैन मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा, सचिव पंकज खटोड़, कोषाध्यक्ष ताराचंद बडला, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष टीकम चंद पाटनी, मंत्री पारस बज, कोषाध्यक्ष निर्मल अजमेरा, पारस कासलीवाल सहित कई शहरो के श्रावक उपस्थित रहे।

भव्य गोद भराई एवं बिन्दौरी
रिद्धि- सिद्धि जैन मंदिर अध्यक्ष राजेन्द्र गोधा व सचिव पंकज खटोड़ ने बताया कि विमर्शसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दीक्षा लेने वाली विशु दीदी सहित 13 दीक्षार्थी दीदीयों की “गौद भराई एवं बिंदोरी” का आयोजन कोटा के उपनगरों में किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को सांय 7 बजे गोद भराई एवं बिंदोरी श्री चंद्रप्रभु दि. जैन मन्दिर, रिद्धि सिद्धि नगर में की जाएगी।