माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया सावन- भादो कार्यक्रम, उत्सव में दिखा एकता का रंग

0
14

कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा झालावाड रोड स्थित माहेश्वरी भवन पर सोमवार को ‘सावन के रंग भादो के संग’ हर्षोल्लास से मनाया गया। माहेश्वरी समाज की 250 से अधिक महिलाएं इस कार्यक्रम उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अ.भा.माहेश्वरी महासभा के उपसभापति (पश्चिमांचल) राजेश कृष्ण बिरला व विशिष्ट अतिथि पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष महेश चंद अजमेरा एवं मंत्री आनंद राठी रहे। कार्यक्रम की निर्देशिका किरण मानधना, श्यामा बिरला, पुष्पा सोमानी, अंकिता राठी, सुलोचना मोहता और सरोज लाहोटी द्वारा इस सुंदर आयोजन की रचना की गयी। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी व हितकारी सहकारी समिति की अध्यक्षा सूरज बिरला का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

मंडल अध्यक्ष प्रीति राठी ने बताया कि यह सावन भादों का महीना बहुत ख़ास होता है। इसमें तीज और त्यौहारों का संगम रहता है। उसी को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, सावन की तीज और कृष्ण जन्मोत्सव सभी विशेष पर्व का एक साथ मिल कर उत्सव मनाया गया। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य परिवार व समाज के एकजुटता को बढ़ाना है।

मंडल सचिव सरिता मोहता ने बताया कि अलग-2 थीम पर ​महिलाओं ने त्योहारों का विशेष गीतों में संजोकर कार्यक्रम को उत्कृष्ठ बनाया। कार्यक्रम स्थल पर सावन, राखी, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की झांकी सजाई गयी। इसमें मण्डल की सदस्यों ने सावन व भादो दो ग्रुप बनाए। इसमें सभी त्यौहारों पर आधारित नृत्य एवं नृत्य नाटिकाओ की मण्डल सदस्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई और सभी बहनों से त्योहारों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। अंत में सभी ने मिलकर नन्दोत्सव का आनंद भी उठाया और प्रसाद बांटा गया।