Kota Mandi: आवक की कमी से कोटा मंडी में चना और सरसों के भाव में उछाल

0
34

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को आवक की कमी से चना 50 रुपये और सरसों 150 रुपये तेज रही। कमजोर उठाव से मैथी 100 रुपये मंदी रही। सभी कृषि जिन्सो की मिलाकर करीब 70000 कट्टे और लहसुन की 10000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2470 से 2700 ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2000 से 2250, मक्का 2000 से 2150, जौ नया 1800 से 2050 रुपए प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2400 से 2751,धान (1509) 2800 से 3201 धान (1718) 3600 से 4051 धान पूसा 2200 से 3251 रुपए प्रति क्विंटल।

मूंग 6500 से 7000, उड़द 5000 से 9500, चना देशी 5800 से 6861 चना मौसमी 5800 से 6750, चना पेप्सी 5800 से 6800 रुपए प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 13500, सोयाबीन 4200 से 4751, सरसों 4500 से 5950, अलसी 4800 से 5250 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया नया सूखा बादामी 6400 से 6900 धनिया नया ईगल 6800 से 7000 रंगदार 7000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन 4000 से 17500 मैथी 5000 से 5700 कलौंजी 13000 से 17850 रुपए प्रति क्विंटल।