सेंसेक्स इंट्रा-डे लो से 600 अंक उबरा, निफ्टी फिर से 22 हजार के पार

0
11

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बेंचमार्क इंडेक्स दोपहर के सत्र में शुरुआता गिरावट से रिकवरी करते हुए दिखाई दिए। 1 बजे तक 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 175.1 अंक या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 72,489.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस तरह से सेंसेक्स इंट्रा-डे लो से करीब 600 अंक उबरा।

वहीं, निफ्टी ने शुरुआती गिरावट को कम करते हुए फिर से 22,000 के लेवल को हासिल कर लिया। फिलहाल निफ्टी 34.65 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 22,020.55 पर ट्रेड कर रहा है।

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स- एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) और निफ्टी50 – की शुरुआत सोमवार को धीमी गति से हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 643 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,021 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई फ्रंटलाइन इंडेक्स 179.65 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,000 के स्तर से नीचे आ गया।

Tata Motors का शेयर 5 प्रतिशत टूटा
शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। इस बीच, व्यापक बाजार में, एसएंडपी बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत फिसल गए।

विदेशी बाज़ारों का हाल
सोमवार सुबह एशियाई बाजारों में नरम रुख देखा गया। लोक सभा चुनाव के कारण अनिश्चितताओं के चलते शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच सुबह 07:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा 22,055 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी की कमजोर शुरुआत की ओर संकेत कर रहा है। सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाह अमेरिका और भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, जापान के जीडीपी के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व प्रमुख के बयान पर रहेगी। साथ ही बाजार कंपनियों के तिमाही नतीजों से भी दिशा लेगा।