NEET UG 2024 एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

0
33

नई दिल्ली। NEET UG 2024 Admit Card: नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा से 4 दिन पहले NTA NEET वेबसाइट पर नीट हॉल टिकट 2024 डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें एनईईटी 2024 एग्जाम के बारे में जरूरी सूचना दी गई है।

नीट एडमिट कार्ड 2024 डाउलोड का तरीका

  1. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी (NEET UG) की वेबसाइट पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस https //exams.nta.ac.in/ neet/ है।
  2. यहां लेटेस्ट न्यूज वाले सेक्शन में क्लिक हियर टू डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करें।
  3. आप नीट लॉगिन पेज neet.ntaonline.in पर पहुंच जाएंगे। यहां अपना नीट एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें।
  4. आपका एनईईटी यूजी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे चेक कर लें और डाउनलोड करके साथ सुथरा प्रिंट निकाल लें।
  5. डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- NEET 2024 Hall Ticket Download

557 शहरों में होगी नीट की परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, देश भर के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों सहित विभिन्न केंद्रों पर 5 मई 2024 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक नीट यूजी एग्जाम 2024 का संचालन किया जाएगा। 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है।

नीट (यूजी) 2024 देने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, नीट एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी किया जा चुका है। 24 अप्रैल को एनटीए ने NEET City Slip जारी की थी। इसमें ये बताया गया था कि आपका नीट एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा।

कहां करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को नीट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011-40759000 पर एनटीए से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा आप neet@nta.ac.in पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।