महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, फडणवीस ने करायी एंट्री

0
57

मुंबई। Former CM Ashok Chavan in BJP: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अ

शोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी।

भाजपा के दबाव में बिखर रहे नेता’
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह इससे बिल्कुल भी अचंभित नहीं हैं, लेकिन जो नेता अपनी ताकत से भाजपा से लड़ने की क्षमता रखते हैं, वे दबाव में बिखर रहे हैं। शरद पवार-एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि चव्हाण एक और उदाहरण हैं कैसे भाजपा विपक्षी नेताओं पर दबाव बना रही है। वहीं अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।