Indore Mandi: स्टॉक तंगी और ग्राहकी निकलने से इंदौर में उड़द मोगर के भाव तेज

0
52

इंदौर। Indore Mandi Price Today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में सोमवार को स्टॉक तंगी और ग्राहकी निकलने से उड़द मोगर के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। मसूर की दाल 150 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती होकर बिकी।

दलहन चना कांटा 6100 से 6150, चना विशाल 6000 से 6050, मसूर 6000 से 6025, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 10000, तुअर (महाराष्ट्र) 10200 से 10700, तुअर (कर्नाटक) 10700 से 10900, मूंग 8500 से 9900, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8500 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14300 से 14400 तुअर दाल फूल 15000 से 15200, तुअर दाल बोल्ड 16100 से 16600, आयातित तुअर दाल 13400 से 13500, चना दाल 8200 से 8700, मसूर दाल 7500 से 7800, मूंग दाल 10600 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11700, उड़द दाल 11000 से 11300, उड़द मोगर 11400 से 11700 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।