400Km से ज्यादा की रेंज देने वाली नई चेरी छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

0
67

नई दिल्ली। Chery small electric car” चीन की ईवी मैन्युफैक्चर कंपनी चेरी न्यू एनर्जी (Chery New Energy) अपनी न्यू इलेक्ट्रिक कार लिटिट एंट (Little Ant) लॉन्च कर दी है। ये एक स्मॉल इलेक्ट्रिक कार है। इसे फिलहाल चीनी बाजार में ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 77,900 युआन (लगभग 8.92 लाख रुपए) तय की गई है।

वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 82,900 युआन (लगभग 9.49 लाख रुपए) है। बता दें कि चेरी न्यू एनर्जी स्टेट आउन्ड चेरी ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का पार्ट है। बता दें कि यदि ये कार भारत आती है तब इसका मुकाबला MG कॉमेट EV, टाटा टियागो EV, सिट्रोन eC3 जैसे मॉडल से होगा।

एक्सटीरियर: चेरी न्यू लिटिल एंट को क्लासिक लिटिल एंट के अपडेट वर्जन के तौर पर भी देखा जा सकता है। अब दोनों व्हीकल एक साथ बेचे जाएंगे। न्यू लिटिल एंट में ज्यादा बेहतर एक्सटीरियर में देखा जा सकता है। इसमें नए हैडलैम्प और DRLs, क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल के साथ ग्रिल पर एक नया Qq लोगो दिया है। साइड पैनल में मजबूत नजर आते हैं। इसका रियर काफी हद तक क्लासिक लिटिल एंट जैसा ही है। इस कार को कुल 7 कलर्स ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसमें डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन, पर्पल, पीस, एगेव ब्लू, व्हाइट और ग्रे शामिल हैं। इसकी तुलना में क्लासिक लिटिल एंट में केवल 5 रंग में आती है। इसमें 2 डोर और 4 पैंसजर्स की सीटिंग मिलती है।

इंटीरियर: लिटिल एंट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एकदम फ्रेश डैशबोर्ड लगाया गया है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक मॉर्डन दिखने वाला स्टीयरिंग व्हील और पतले एयर वेंट दिए हैं। इसके दूसरी फीचर्स में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जिंग, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, हीटेड सीटें और स्टीयरिंग व्हील, LED लाइट्स के साथ बड़ा मेकअप मिरर और PM2.5 एयर फिल्टर शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, पैडेस्ट्रेन वार्निंग सिसट्म, क्रूज कंट्रोल मिलता है।

फीचर्स: स्टैंडर्ड पावरट्रेन 50 PS की अधिकतम पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें तीन बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। 25.05 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट 251Km की रेंज देता है। 28.86 kWh टर्नरी लिथियम बैटरी और 29.23 kWh LFP बैटरी की रेंज 301Km है। हाई-स्पेक पावरट्रेन 76 PS और 150 Nm टॉर्क देता है। इसमें 40.3 kWh टर्नरी लिथियम बैटरी है, जिसकी रेंज 408Km है। चेरी न्यू लिटिल एंट और क्लासिक लिटिल एंट दोनों का डायमेंशन एक समान है। इस मिनी ईवी की लंबाई 3,242mm, चौड़ाई 1,670mm, ऊंचाई 1,550mm और व्हीलबेस 2,150mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 120mm है। वहीं, टर्निंग रेडियस 4.55 मीटर है।