योगा कार्यशाला: योग देता है शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति

0
127

कोटा। Yoga Workshop: मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हो वह आप योगा से पा सकते हो। योग शारारिक स्वास्थ्य में वृद्धि करता है और मानसिक स्वास्थ्य में भी इसका लाभ होता है।

यह बात इनरव्हील क्लब कोटा में महिलाओं के योगा सेशन में कही गई। अध्यक्ष मंजू बंसल व सचिव पश्मीना मित्तल ने बताया कि महिलाओं के लिए 90 मिनट का योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में रेकी ग्रांडमास्टर प्रोनिक हीलर व योगा थेरेपिस्ट वंदना अग्रवाल ने योग के लाभों के बारे में सदस्यों को बताया और योगा सेशन भी लिया।

उन्होने बताया कि योग का बहुत लाभ होता है। विद्यार्थियों के लिए यह लाभकारी है। यह उनके तनाव को कम करता है। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्थिति में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता को सुधारते हैं।