लव-कुश जयंती समारोह आज, कलश यात्रा समेत कई आयोजन होंगे

0
96

कोटा। Luv-Kush Jayanti Celebration: कुशवाहा क्षत्रिय विकास समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में रविवार को लव-कुश जयंती समारोह का भव्य आयोजन संस्था के लव कुश छात्रावास प्लाट नं. 5 विनोवा भावे नगर कोटा में आयोजित किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष रमेश चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम, नारायण सिंह कुशवाह (विदिशा) चेयरमेन कुश कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश शासन होंगे। विशिष्ठ अतिथि डॉ. जीएस कुशवाह वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महामंत्री रामनारायण कुशवाह ने बताया कि प्रात: 8 बजे से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिलाएं पारम्परिक राजपूती परिवेश में दिखाई देंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी महानुभाव राजपूती वेशभूषा धोती, कुर्ता, पजामा और पगड़ी, साफा पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढाएंगे। प्रात: 10 बजे 11 कुण्डीय महायज्ञ (हवन) का आयोजन किया जाएगा।

सचिव भरत कुशवाह ने बताया कि प्रात: 11.15 बजे लव-कुश महाराज की आरती एवं झण्डा गान होगा। दोपहर 2 बजे संस्था अध्यक्ष का उद्बोधन होगा। दोपहर 2.30 बजे से सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक प्रोग्राम भजन, संगीत आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाह ने बताया कि दोपहर 3 बजे शान्ति पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा गुमान सिंह कुशवाह, ब्रह्मचारीगण पवित्र सिंह कुशवाह, वेदांश कुशवाह, निखिल कुशवाह एवं भूमिका कुशवाह होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल कुशवाह, सह सचिव राम रतन कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष आनंदी लाल कुशवाह, विधिक सलाहकार चन्द्र मोहन कुशवाह, कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह कुशवाह, अर्जुन सिंह, चन्द्रप्रकाश कुशवाह, देवेन्द्र कुशवाह, नारायण कुशवाह, राजेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, प्रभु सिंह कुशवाह, धर्मपाल कुशवाह सहित कई लोगों का व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग रहा।