आवक की कमी से कोटा मंडी में गेहूं एवं सोयाबीन के भाव तेज़

0
90

कोटा। Kota Mandi Today Price: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को आवक की कमी से गेहूं 25 रुपये सोयाबीन 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज़ रही। लहसुन 200 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। सभी जिंसों की मिलाकर करीब 35000 कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 5000 कट्टे की रही। मंडी में शुक्रवार, शनिवार को श्रावणी गोठ एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण कारोबार बंद रहेगा। जिंसों के भाव आज रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे।

गेहूं मिल दडा लस्टर 2325 से 2375 गेहूं एवरेज 2370 से 2450 बेस्ट टुकड़ी 2450 से 2665 जौ 1600 से 2000 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000, बाजरा 1800 से 2200 मक्का लाल 1700 से 1900 मक्का सफेद 1800 से 1950 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3000 से 3200, धान सुगन्धा 2500 से 2901, धान (1718) 3200 से 4001 धान (1121) 3200 से 4000, धान (पूसा-1) 3200 से 3851 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4000 से 4951 सरसों 4700 से 5500 अलसी 4800 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 5800, मूंग हरा 6000 से 7500 चना देशी बेस्ट नया 5100 से 5501 चना देशी मिडियम 4800 से 5200 चना पेप्सी 5300 से 5700 चना मौसमी 5000 से 5500 चना कांटा 4300 से 5200 उड़द एवरेज 4000 से 6500 बेस्ट 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेनडेमेज 5400 से 5700, धनिया बादामी 6000 से 6400, धनिया ईगल सूखा 6300 से 6800 रंगदार 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 4500 से 14300 ग्वार 4500 से 5300 मैथी 6000 से 6800 कलौंजी 15000 से 18000 रुपये प्रति क्विंटल।