सेंसेक्स 123 अंक उछल कर 62 हजार के पार बंद, निफ्टी 18300 पर

0
70

मुंबई। वैश्विक बाजारों (global markets) से मिले-जुले रुझानों के बीच दूसरे सत्र के कारोबार में ऑटो और फाइनैंशियल शेयरों में खरीदारी से भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पांचवें कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुए।

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 123 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 18 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,314.80 पर बंद हुआ। BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 123.38 अंक यानी 0.20 फीसदी टूटकर 62,027.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,110.93 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,578.15 तक आया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 17.80 अंक यानी 0.1 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,314.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,342.75 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,194.55 तक आया।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, HUL और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.92 फीसदी तक चढ़े। वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, NTPC, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.67 फीसदी तक गिर गए।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर 82.16 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आयशर मोटर्स और ग्लेनमार्क के शेयरों में छह-छह प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।