2023 Hyundai Casper SUV जोरदार फीचर्स के साथ कम कीमत में लॉन्च

0
115

नई दिल्ली। 2023 Hyundai Casper Launched: हुंडई ने अपनी मिनी SUV कैस्पर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। अब इस SUV में एक नया कलर बिजरिम खाकी ऑप्शन भी शामिल किया गया है। कैस्पर में यह पहला मैट रंग ऑप्शन भी है। इसके साथ ‘द एसेंशियल लाइट’ नाम का अफोर्डेबल वैरिएंट भी जोड़ा गया है।

अब कैस्पर को 4 ट्रिम में खरीद पाएंगे। कैस्पर को वैन फॉर्मेट में भी खरीद पाएंगे। इसके कार्गो वैरिएंट के हिसाब से भी डिजाइन किया गया है। कैस्पर हुंडई की सबसे छोटी SUV है। जिसकी लंबाई 3,595mm है।

हुंडई कैस्पर में रेट्रो डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। इसमें एटलस व्हाइट, अनब्लीच्ड आइवरी, टाइटेनियम ग्रे मेटैलिक, सोलट्रोनिक ऑरेंज पर्ल और इंटेंस ब्लू पर्ल कलर ऑप्शन शामिल हैं। ये सभी ग्लॉसी फिनिश में आते हैं। बता दें कि कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में 2021 में उतारा था। चलिए हुंडई की न्यू कैस्पर में क्या-क्या मिलेगा, जानते हैं।

ट्रिम और फीचर्स: नए ‘द एसेंशियल लाइट’ ट्रिम की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, हीटेड फ्रंट रो सीट्स, बटन स्टार्ट और स्मार्ट की, आर्टिफिशियल लेदर सीट्स और हीटेड फंक्शन के साथ लेदर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं। ‘कैस्पर द एसेंशियल’ लाइट ट्रिम की शुरुआती कीमत KRW 14,900,000 (करीब 9.08 लाख रुपए) है। बेस-स्पेक कैस्पर स्मार्ट ट्रिम की कीतम KRW 13,850,000 (करीब 8.44 लाख रुपए) है। ‘द एसेंशियल’ में 8 इंच की नेविगेशन स्क्रीन, रियर मॉनिटर, हाई पास और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसी कई फीचर्स भी मिलेते हैं। कैस्पर ‘द एसेंशियल’ ट्रिम की कीमत KRW 16,900,000 (करीब 10.30 लाख रुपए) है।

ट्रिम ऑप्शन: कैस्पर में इंस्पिरेशन ट्रिम ऑप्शन भी मिलता है। इसकी पहली रो की फुल फोल्डिंग सीट्स, दूसरी रो की स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सीट जैसी सुविधाओं मिलती है। इसमें ADAS फीचर्स भी मिलता है, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट एक्सीडेंट से सेफ्टी, रियर क्रॉस ट्रैफिक एक्सीडेंट से सेफ्टी, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और 17-इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं। कैस्पर इंस्पिरेशन ट्रिम की कीमत KRW 18,700,000 (करीब 11.40 लाख रुपए) है।

चॉइस टॉप-स्पेक ट्रिम: कैस्पर के 2023 अपडेट से पहले सिंगल स्टैंडर्ड ट्रिम में उपलब्ध थी। अब इसमें अब एक नया स्मार्ट चॉइस टॉप-स्पेक ट्रिम भी मिलता है। इसमें 7 एयरबैग, ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट, फर्स्ट रो हीटेड सीट, वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट, पुश बटन स्टार्ट, स्मार्ट-की, आर्टिफिशियल लेदर सीट और हीटिंग फंक्शन के साथ लेदर स्टीयरिंग व्हील जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।

कीमत : कैस्पर वैन के स्मार्ट चॉइस ट्रिम में स्मार्ट प्लस पैकेज का ऑप्शन भी मिलेगी। इसमें 8-इंच नेविगेशन, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी सूट, फोन प्रोजेक्शन, 6 स्पीकर, माइक्रो एयर फिल्टर, पूरी तरह से ऑटमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वाइपर और वॉशर और रियर मॉनिटर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलत हैं। कैस्पर वैन स्मार्ट की कीमत 3.75 मिलियन वॉन (करीब 8.38 लाख रुपए) और स्मार्ट चॉइस ट्रिम्स की कीमत 14.8 मिलियन वॉन (करीब 9.01 लाख रुपए) है।