रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 से

0
67

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे सांस्कृतिक अकादमी कोटा की ओर से रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की प्रतिभा खोज एवं प्रतिभा सम्मान के लिए तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, कोटा के सामुदायिक भवन में होगा।

प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन (एकल)- हिंदुस्तानी गायन शैली / कर्नाटक गायन शैली, शास्त्रीय वादन (एकल) तबला, सितार, बांसुरी, स्लाइड गिटार, हारमोनियम- हिंदुस्तानी ताल, राग आधारित शैली, कर्नाटक ताल, राग शैली, सुगम गायन (एकल) गीत, भजन, गजल, फिल्मी गीत, मौलिक रचना, सुगम वादन (एकल) सितार, बांसुरी, स्लाइड गिटार, हारमोनियम, तबला, ढोलक, सिंथेसाइजर- कोई भी सुगम संगीत की रचना, धुन, ताल छंद, नाटक, एकांकी, स्किट किसी भी विषय पर आधारित होना चाहिए।

शास्त्रीय नृत्य (एकल)- कत्थक, भरतनाट्यम,ओडिसी एवं भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियां समूह नृत्य (02 या 02 से अधिक सदस्य) भारत की सभी लोकनृत्य शैलियां अथवा सभी भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियां एवं लोकनृत्य (एकल) भारत की सभी लोकनृत्य शैलियां के लिए इच्छुक कर्मचारी अथवा आश्रित 07 अप्रैल तक निर्धारित प्रोफार्मा पर आवेदन कर सकते हैं।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को सांस्कृतिक अकादमी कोटा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। विस्तृत जानकारी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा के कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव पमरे सांस्कृतिक अकादमी, लिपिक सामान्य शाखा से ली जा सकती है ।