लाडपुरा विधानसभा सेवा मंच की समस्या निवारण यात्रा आज से

0
167

कोटा। लाडपुरा विधानसभा सेवा मंच की ओर से रविवार से समस्या निवारण यात्रा आपके द्वार प्रारंभ की जाएगी। अध्यक्ष खेमचंद शाक्यवाल एडवोकेट व संयोजक मनीष गालव ने बताया कि यात्रा लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगी। समस्या निवारण यात्रा रविवार को प्रातः 9:30 बजे छावनी रामचंद्रपुरा गोयल धर्मशाला के पास स्थित गिरिराज भवन से प्रारंभ होगी।

खेमचंद शाक्यवाल ने बताया कि मंच द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम में सेवा की शपथ ली थी। जिसके तहत अगले चरण में समस्या निवारण यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान आमजन से उनकी मूलभूत समस्याओं को फॉर्म के माध्यम से लिया जाएगा।

इस यात्रा में प्राप्त होने वाली जन समस्याओं और अभाव अभियोग को मंच की नियुक्त कमेटियों के माध्यम से प्रशासन के पास भेजा जाएगा। सेवा मंच गांधीवादी तरीके से समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करेगा।

यात्रा रविवार के दिन निकालकर शेष दिन उनके निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। लाडपुरा विधानसभा सेवा मंच शासन, प्रशासन व आमजन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करेगा।