सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 60,910 और निफ्टी 18,122 पर बंद

0
130

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आखिर में सपाट ढंग से बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 60910 के लेवल पर और निफ्टी 9 अंकों की गिरावट के साथ 18122 के स्तर पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के कारण ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मजबूती दिखी। घरेलू शेयर बाजार में कंज्यूमर ड्यूरेबल, मीडिया और ऑटो इंडेक्स में भी मजबूती दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 शेयरों में तेजी दिखी जबकि 16 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान टाइटन के शेयरों में 2.75 प्रतिशत की तेजी दिखी।

अडाणी विल्मर में अपर सर्किट
अडाणी विल्मर के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। 5% की तेजी के साथ यह 578 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल कंपनी के 80 करोड़ शेयर का हैंड ट्रांसफर हुआ है। पेटीएम में भी आज शानदार तेजी रही। पेटीएम के शेयर 22.15 रुपए या 4.32% बढ़कर 535 रुपए पर बंद हुए।

फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी फार्मा में देखने को मिली। ये 0.56% गिरकर बंद हुआ। मेटल, बैंक, आईटी में मामूली गिरावट रही। रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में तेजी दिखी। ये 0.49% और 0.66% बढ़कर बंद हुआ। FMCG और मीडिया भी चढ़ा