राजस्थान बोर्ड की 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें

0
268

अजमेर। Rajasthan Board Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने आज 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2022) जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

छात्रों को कक्षा 10 और कक्षा 12 का परिणाम (Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022) चेक करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट (RBSE Rajasthan Board Result 2022) के साथ-साथ छात्रों को अपने विषय के अंक, कुल अंक, डिवीजन की जानकारी भी मिलेगी।

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
1- rajeduboard.rajasthan.gov.in
2- rajresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स का करें इस्तेमाल

  • रिजल्ट के लिए सबसे पहले आरबीएसई की ऑफइशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद वेबसाइट के “न्यूज अपडेट” सेक्शन के तहत, “आरबीएसई 10वीं/12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022″के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने के साथ कैप्चा भरें।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कक्षा 10 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।