Xiaomi 13 Pro फोन के फीचर्स और कीमत हुई लीक, जानिए खासियत

0
174

नई दिल्ली। Xiaomi कंपनी अपनी Xiaomi 13 Series पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज से कंपनी Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस दौरान फोन के कुछ फीचर्स भी लीक हो गए हैं।

संभावित फीचर्स

  • प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 octa कोर प्रोसेसर लगा सकती है।
  • रैम और मेमोरी- इस फोन में 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
  • कैमरा- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा फॉरमेट हो सकता है। इसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड, और 50 MP का तीसरा कैमरा लगा हो सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगी हुई है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी होने की उम्मीद है।
  • डिस्प्ले- इसमें 6.73 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। जिससे 1440 x 3200 पिक्सेल पर Full HD पर resolution मिल सकता है।
  • ओएस- यह Android 12 के साथ लॉंच किया जा सकता है।
  • नेटवर्क- इस मोबाइल के 5G नेटवर्क के साथ लॉंच होने की उम्मीद है।
  • वजन- इसका 205 ग्राम वजन हो सकता है।
  • अन्य फीचर्स– इस फोन में डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाईफ़ाई, जैसे सभी फीचर्स के भी होने की उम्मीद है।
  • रंग– यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर में लॉंच किया जा सकता है।
  • कीमत: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शाओमी के इस स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत 38,115 रुपये बताई जा रही है।

दिसंबर तक हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट अनुसार शाओमी इस नई सीरीज के स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro को साल के अंतिम महीने दिसंबर 2022 में लॉन्च कर सकती है। यह सभी फीचर्स, कीमत और लॉन्च
डेट मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये पता चले हैं।