सेंसेक्स​​ 427 अंक उछल कर 55,320 पर और निफ्टी 16,400 के पार

0
139

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स​​ 427.79 अंक या 0.78% की बढ़त के साथ 55,320.28 पर और निफ्टी 121.85 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 16,478.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में डॉ रेड्डी, रिलायंस, भारती एयरटेल, सनफार्मा और कोटक बैंक में बढ़त है। वहीं टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फिनजर्व और बजाज फाइनेंस में में गिरावट रही।

सेंसेक्स​​ 378.32 अंक या 0.69% की गिरावट के साथ 54,514.17 पर और निफ्टी 93 अंक फिसलकर 16,263 पर खुला था। वही आज रुपया डॉलर के मुकाबले 77.81 के साथ एक दिन के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। यह आज 77.71 पर खुला था।

मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स के 11 में से 7 में गिरावट और 4 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा 1.66% गिरावट मेटल इंडेक्स में है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और मीडिया में मामूली गिरावट है। जबकि, फॉर्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.44% की बढ़त है। ऑटो, FMCG और IT इंडेक्स में मामूली बढ़त है।