महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में खेलकूद एवं रक्तदान शिविर का आयोजन आज से

0
330

कोटा। श्री माहेश्वरी समाज कोटा की ओर से महेश नवमी महोत्सव-2022 के उपलक्ष्य में आज माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा।

श्री माहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि 5 जून को सुबह 6:15 बजे ग्रुप-1 के लिए (3 वर्ष से कक्षा प्रथम तक) इन आउट चॉकलेट रेस, ट्राई साईकिल रेस, गुब्बारा बर्स्ट, ग्रुप-2 (कक्षा 2 से पांचवीं तक) 100 मीटर दौड़, बढ़ा दौड़, नीबू-चम्मच दौड़, रिले दौड़, ग्रुप-3 के लिए (कक्षा 6 से 10वीं तक) 100 मीटर दौड़, बाधा दौड़, तीन टांग दौड़ का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि ग्रुप 4 (कक्षा 11वीं से अधिक 30 वर्ष तक) आयु के पुरुष एवं महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रस्साकसी एवं सतोलिया का आयोजन होगा। ग्रुप 5 में (30 वर्ष से 50 वर्ष तक के) पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 100 मीटर दौड़, फैमिली दौड़, रस्साकसी एवं सतोलिया और ग्रुप 6 (50 वर्ष से से अधिक आयु वर्ग) के लिए 100 मीटर दौड़, रस्साकसी एवं सतोलिया का आयोजन रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 4:15 बजे से महिलाओं एवं युवतियों के लिए आम के पकवान, नारियल गोला डेकोरेशन, ड्राई फ्रूट बकेट (Bouquet), मेकअप विदआउट मिरर, माला बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 5 बजे से खो-खो, शाम 6 बजे से फैमिली बॉक्स क्रिकेट, शाम 7 बजे से बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर: उन्होंने बताया की सुबह 10 बजे से माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य जांच शिविर 7 जून तक चलेगा।