सेंसेक्स 538 अंक फिसलकर 56,819 और निफ्टी 17,038 के स्तर पर बंद

0
247

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को निवेशकों की बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर बंद हो गया। बीएसई का सेंसेक्स 538 अंक फिसलकर 56,819 और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 162 अंक की कमी के साथ 17,038 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 430 अंक या 0.75 फीसदी टूटकर 56,926 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 116 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 17,085 के स्तर पर शुरुआत की थी।

बाजार खुलने के साथ ही लगभग 772 शेयरों में तेजी आई, 1203 शेयरों में गिरावट आई और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स और सन फार्मा प्रमुख लाभ वाले शेयरों में थे, जबकि बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 100 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिड कैप में अडाणी पावर, इंडुरेंस टेक्नोलॉजी, रुचि सोया, इंडिया होटल और जिंदल स्टील में तेजी है। जबकि बजाज होल्डिंग, आइडिया, मुथूट फाइनेंस, आइडिया, माइंड ट्री और वरूण विबरेज में गिरावट है। स्मॉल कैप में रिलायंस, अलोक टेक्स्ट, ओमेक्स, IIFL और जस्ट डायल में बढ़त है।

फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में ज्यादा गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 गिरावट और 1 में बढ़त है। इसमें बैंक और फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। इसके बाद IT, ऑटो, PSU बैंक, मेटल, फार्मा और FMCG में गिरावट है। जबकि मीडिया में मामूली बढ़त है।