निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स 447 अंक लुढ़ककर 58,516 पर

0
310

मुंबई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी जा रही है। निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स 447.98 अंक की गिरावट के साथ 58,516.59 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 151.85 अंक फिसलकर 17,523.10 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 221 अंक की गिरावट के साथ 58,743 पर खुला जबकि निफ्टी 90 अंक फिसलकर 17,584 पर खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर्स में गिरावट है। सेंसेक्स के डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और NTPC मामूली बढ़त के साथ खुले।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, राजेश एक्सपो और गोदरेज इंडिया सहित 7 शेयर्स में मामूली बढ़त है। जबकि यूनियन बैंक, टाटा पावर, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग, रुचि सोया और लोढ़ा के स्टॉक्स में गिरावट है। स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, इंडिगो पेंट्स, जिंदल वर्ल्ड वाइड, एलिकॉन जिंदल कंपनी में तेजी है।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
इसमें सबसे ज्यादा मेटल और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट है। जबकि मीडिया, PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% तक की गिरावट है। वहीं फार्मा, आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट है।