सेंसेक्स 304 अंक की गिरावट के साथ 57,684 पर बंद, निफ्टी 17,245 पर

0
161

मुंबई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 304 अंक की गिरावट के साथ 57,684 पर बंद हुआ। इसने दिन में 58,416 का ऊपरी और 57,568 का निचला स्तर बनाया। NSE का निफ्टी 69 अंको की गिरावट के साथ 17,245 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद इसमें गिरावट देखी गई जो पूरे दिन बनी रही। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 209 पॉइंट की तेजी के साथ 58,198 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 17,405 पर खुला।

डॉ. रेड्डी, टेक महिंद्रा, ITC, इंडसइंड बैंक, SBI, ICICI और बजाज फाइनेंस में बढ़त देखी गई। वहीं HDFC, मारुति, भारतीय एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट देखी गई।

चार प्रमुख इंडेक्स में से सिर्फ 1 में बढ़त
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स में से सिर्फ मिडकैप में बढ़त और फाइनेंशियल इंडेक्स, नेक्स्ट 50 और बैंक में गिरावट रही। इसके 50 में से केवल 22 शेयर तेजी में और बाकी 27 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉक्टर रेड्डीज, आयशर मोटर्स, रिलायंस और बजाज फाइनेंस रहे।