भारतीय मूल की अमेरिकी मॉडल श्री सैनी बनीं मिस वर्ल्ड 2021 की पहली रनर-अप

0
391

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2021 (Miss World 2021) प्रतियोगिता में इंडो-अमेरिकन मॉडल श्री सैनी पहली रनर-अप बनी हैं। उन्होंने पोर्टो रीको के सैन जुआन शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में दूसरी रनर-अप रहीं कोट ओलिविया येस को हराया। मिस वर्ल्ड का खिताब पौलेंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता है। वह 70वीं मिस वर्ल्ड चुनी गईं। वह भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं।

श्री सैनी ने मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया। वह मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज जीतने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड खिताब के लिए टॉप-6 में जगह बनाई और पहली रनर-अप यानी उपविजेता बनीं। इवेंट के दौरान सैनी ने ब्यूटी विद ए पर्पस प्रतियोगिता भी जीती।

श्री सैनी का यहां तक का सफर आसान नहीं था। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ अमेरका शिफ्ट हो गईं। महज 12 साल की उम्र में उनके हार्ट में एक परमानेंट पेसमेकर लग गया था। मोसेस लेक शहर में एक कार दुर्घटना में उनका चेहरा पूरी तरह जल गया था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने चेहरे और दिल की सर्जरी कराई और फिर से सामान्य जीवन जीने लगीं। 26 साल की उम्र में श्री सैनी ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की। फिर अपने पिता की कंपनी में बतौर बिजनेस मैनेजर काम शुरू किया।

बचपन से ही श्री सैनी का ब्यूटी क्वीन बनने का सपना था। पढ़ाई के दौरान श्री डांस, म्यूजिकल थियेटर भी करती थीं। उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडी करना भी पसंद है। श्री सैनी हार्ट हेल्थ के बारे में लोगों को जागरुक करती हैं। वह ब्यूटी विद अ पर्पस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। ये प्रोजेक्ट मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में है। श्री सैनी ने कोविड इंडिया रिलीफ फंड के लिए 5.60 लाख रुपये भी जुटाए।