उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई सरसों की आवक दो लाख बोरी के पार, तेल में गिरावट

0
220

नई दिल्ली। राजस्थान और अन्य उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई सरसों की आवक तेज हो गई है। इसके साथ ही बाजार में नई आवक पुरानी सरसों से ज्यादा निकल गई है। मंडियों में दैनिक आवक 1.40 लाख बोरी (प्रति बोरी 80 किलो) से बढ़कर 2.25 लाख बोरी की हो गई। नई सरसों की आवक 65 हजार से बढ़कर 1.65 लाख बोरी हो गई। पुरानी सरसों की आवक 75 हजार बोरी से घटकर 60 हजार बोरी की हो गई।

व्यापारियों के अनुमान के अनुसार सरसों की आवक तेज होने से बाजार सेंटीमेंट कमजोर हो गए। लेकिन आज सरसों के भाव में कोई अंतर नहीं आया। सरसों के अलावा खली भी पिछले भाव पर बिक रही थी। लेकिन सरसों तेल में करीब एक फीसदी की गिरावट आ गई। उधर, मलेशियन पाम तेल, डेलियन ऑयल कांप्लेक्स और सीबॉट सोया तेल मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू वायदा कारोबार में सरसों और सोया तेल के अनुबंधों में कोई कारोबार नहीं हुआ। सोयाबीन के अनुबंध में हल्का दबाव दिख रहा है।

आज जयपुर में 42 फीसदी कंडीशन पुरानी सरसों 8000-8025 रुपये और नई सरसों 7950-7975 रुपये प्रति क्विंटल (जीएसटी अलग) के पिछले स्तर पर बिक रही है। देश भर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 1.40 लाख बोरी (प्रति बोरी 80 किलो) से बढ़कर 2.25 लाख बोरी की रही।

कांडला पोर्ट पर फरवरी डिलीवरी क्रूड पाम तेल 1520 डॉलर प्रति टन पर दर्ज किया गया। सोया तेल डिगम फरवरी डिलीवरी 1594 डॉलर प्रति टन पर बिक रहा है। भारतीय रुपये में कांडला पोर्ट पर क्रूड पाम तेल 1259 रुपये और सोया तेल डिगम 1275 रुपये प्रति दस किलो पर बिक रहा है। विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में मजबूती दिख रही है। एनसीडीईएक्स में सरसों और सोया तेल के अनुबंधों में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। लेकिन सोयाबीन का अनुबंध में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबारियों के अनुमान के अनुसार आज सप्ताह के पहले दिन से आवक तेज हो गई है। नई सरसों की आवक मौसम खुलने और राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी कटाई तेज होने से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अगले हफ्तों में आवक और तेज होगी। इससे गिरावट को बल मिलेगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोयाबीन और पाम तेल की मजबूती से सरसों की गिरावट सीमित हो सकती है। आज सरसों में भाव पिछले स्तर पर बने रहे। लेकिन सरसों तेल में गिरावट देखी गई।

सरसों तेल जयपुर में 1617-1618 रुपये और अन्य मंडियों में 1607-1608 रुपये प्रति दस किलो पर बिक रहा है। बीते सत्र में तेल जयपुर में 1634-1635 रुपये और अन्य मंडियों में 1624-1625 रुपये प्रति दस किलो पर बिका था। सरसों खली 2950-2975 रुपये प्रति क्विंटल के पिछले स्तर पर बिक रही है।

पूरे देश में सरसों की आवक 1.40 लाख से बढ़कर 2.25 लाख बोरी की रही। इसमें पुरानी आवक 60 हजार बोरी की रही। पुरानी नई आवक राजस्थान में 65 हजार, मध्य प्रदेश में 20 हजार, उत्तर प्रदेश 20 हजार, हिमाचल प्रदेश में 5 हजार, गुजरात में 35 हजार और अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी की रही।