सेंसेक्स 296 अंक उछल कर 57,420 और निफ्टी 17,086 पर बंद

0
235

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सोमवार को निवेशकों के समर्थन से 296 अंक उछल कर 57,420 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंक बढ़कर 17,086 पर बंद हुआ।

RBL बैंक का शेयर आज 17.83% टूटकर 141.75 रुपए पर बंद हुआ। दिन में यह 20% से ज्यादा टूटा था। बाद में थोड़ा रिकवर हुआ। इसका कारण यह है कि इसके MD विश्ववीर आहुजा को जबरन छुट्‌टी पर भेज दिया गया है। इससे निवेशक इसके शेयर बेच रहे हैं। इस साल जनवरी में इसका शेयर 274 रुपए पर था।

BSE का सेंसेक्स 176 अंक नीचे 56,948 पर खुला था और 5,7512 इसका ऊपरी स्तर पर था। दिन में इसने 56,543 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 शेयर्स गिरावट में और 25 बढ़त में बंद हुए। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में एयरटेल, रिलायंस, मारुति, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स रहे।

डॉ. रेड्‌डी और पावर ग्रिड बढ़े
बढ़ने वाले शेयर्स में डॉ. रेड्‌डी, पावर ग्रिड , टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और सनफार्मा रहे। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 261 लाख करोड़ रुपए रहा। शुक्रवार को यह 259.78 लाख करोड़ रुपए था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16,937 पर खुला था। इसने दिन में 17,112 का ऊपरी स्तर और 16,833 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 10 शेयर गिरावट के साथ और 40 बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्‌डी और कोटक बैंक आदि रहे। गिरने वाले शेयर्स में हिंडालको, ब्रिटानिया, मारुति, इंडसइंड बैंक और अन्य रहे। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 202 पॉइंट्स गिरकर 57113 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,003 पर बंद हुआ था।

इंफोसिस का शेयर एक साल के ऊपरी स्तर पर
उधर, इंफोसिस का मार्केट कैप शुक्रवार को दिन में 8 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया। इसका शेयर एक साल के ऊपरी स्तर 1913 रुपए पर पहुंच गया था। आज यह 1866 रुपए पर बंद हुआ। मार्केट कैप 7.84 लाख करोड़ रुपए रहा। एक साल में इस शेयर ने 50% का फायदा दिया है। पिछले साल दिसंबर में यह 1226 रुपए पर था। 8 लाख करोड़ से ज्यादा वाली देश में कुल कंपनियां हैं। इसमें इंफोसिस के अलावा रिलायंस, TCS, HDFC बैंक हैं।